..................... Karishma Tanna's baby shower photos in South Indian look go viral, pregnancy glow clearly visible - Hindi Filmibeat

साउथ इंडियन लुक में करिश्मा तन्ना की बेबी शॉवर तस्वीरें वायरल, साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Karishma Tanna Baby Shower: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंट हैं और इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। बता दें कि काफी जल्दी करिश्मा और उनके पति वरुण बंगेरा को खुशी मिलने वाली है और वो माता पिता बनने का सुख लेने वाले हैं।

Karishma Tanna

करिश्मा तन्ना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो कि उनके बेबी शॉवर की हैं। उन्होंने साउथ इंडियन लुक से सभी को हैरान कर दिया है कमाल की लग रही हैं। प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। करिश्मा ने तस्वीरों के साथ ये भी लिखा था कि उनको काफी पसंद किया जा रहा है और परिवार के द्वारा भी प्यार मिल रहा है।

Also Read
निक-प्रियंका का Private Video कैसे हो गया Leak? कार में आउट ऑफ कंट्रोल दिखे पति देव! ये है सच्चाई?
निक-प्रियंका का Private Video कैसे हो गया Leak? कार में आउट ऑफ कंट्रोल दिखे पति देव! ये है सच्चाई?

साउथ इंडियन लुक

करिश्मा तन्ना बेहद खुश नजर आ रही हैं साउथ इंडियन लुक उनपर जंच रहा है। किसी तस्वीर में बैठी हैं तो किसी में खड़े होकर पोज दे रही हैं। बेबी बंप साफ दिख रहा है और साड़ी के साथ साथ बालों में गजरा और हाथ में मेहंदी भी लगाई हुई है।

करिश्मा और वरुण की शादी की बात करें तो आज 4 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों ने साल 2022 में एक दूसरे अपना हमसफर चुना था। इन तस्वीरों के साथ करिश्मा ने वीडियो भी साझा किया है और लिखा,

''एक सपना सबसे खूबसूरत, पारंपरिक तरीके से सच हो गया। हमारा दिल खुशी से भरा है। हम बेहद आभारी, सुरक्षित, लाड़-प्यार से घिरे हुए महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम एक साथ इस खूबसूरत नए अध्याय में कदम रख रहे हैं।'' लोग दोनों को बधाईयां दे रहे हैं और अच्छे भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Read more about: karishma tanna pics
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X