FIRST LOOK: संजू का सबसे धमाकेदार लुक जो अब तक किसी ने नहीं सोचा होगा
Recommended Video

संजय दत्त बायोपिक का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है। खासतौर से उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें जानने के लिए। इनमें से एक हैं माधुरी दीक्षित। माना जा रहा है कि करिश्मा तन्ना फिल्म में माधुरी दीक्षित से मिलता जुलता किरदार निभा रही हैं।
और अब फिल्म से करिश्मा का पहला लुक बाहर आ चुका है। तस्वीर में करिश्मा के साथ रणबीर और विक्की कौशल भी दिख रहे हैं। विक्की फिल्म में संजय दत्त के एक दोस्त की भूमिका में हैं।

माना जा रहा है कि फिल्म में करिश्मा तन्ना माधुरी दीक्षित का किरदार निभा रही है लेकिन उनका नाम बदल दिया गया है। इसी के साथ ही फिल्म में इस अफेयर से जुड़ी ज़्यादातर बातें माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की आपत्ति के बाद हटा दी गई हैं और उनका रिश्ता बिल्कुल प्रोफेशनल दिखाया गया है।
काफी समय पहले से खबरें थीं कि माधुरी दीक्षित संजय दत्त बायोपकि से खासा परेशान हैं। कारण साफ था कि इतने साल बाद, वो वापस वही चीज़ों को दोहराना नहीं चाहती थीं जिन पर अब मिट्टी पड़ चुकी है। वहीं अब उनका परिवार है, दो प्यारे बच्चे हैं।
[माधुरी दीक्षित की शादी का प्रपोज़ल....इस सुपरस्टार सिंगर ने कर दिया था रिजेक्ट!]
लेकिन इसके बाद भी ना संजय दत्त ना ही राजकुमार हिरानी टस से मस हुए। दूसरी तरफ अब तो तय है कि फिल्म में करिश्मा तन्ना माधुरी दीक्षित का किरदार निभा रही हैं।
अब फिल्म में इस अफेयर से जुड़ा कितना हिस्सा बचा है ये तो फिल्म रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा। वैसे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के पुराने किस्से भी सुन ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications

