हॉट सन्नी-करिश्मा अब जिस्म से नहीं मुक्कों से करेंगी बात
एकता कपूर की रागिनी एमएमएस 2 में सेक्सी भूत वाला रूप धारण करने वाली अभिनेत्री सन्नी लियोन बहुत जल्द आपके सामने एक्शन करती नजर आयेंगी। जैसा कि आपको हमने पहले ही बताया था कि सन्नी ने देवांग ढ़ोलकिया के साथ 'टीना एंड लोलो' नाम की फिल्म साइन की थी जिसमें उनका एक्शन रोल है, वहीं अब इस फिल्म के साथ एक और बात जुड़ गयी है और वो है कि अब इस फिल्म में सन्नी के साथ हॉट अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी जुड़ गयी हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में सन्नी और करिश्मा दोनों का साथ में एक्शन सींस है।
गौरतलब है कि 'ग्रैंड मस्ती' में टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने अहम और मजेदाक किरदार निभाया है जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। सन्नी के साथ उनका इस फिल्म में भी अहम किरदार है।
देवांग ढ़ोलकिया ने कहा कि फिल्म की कहानी महिला प्रधान है जो कि सन्नी को फिल्मी दुनिया में एक नये इमेज में कैद करेगी। फिल्म देखने के बाद लोगों की राय सन्नी के बारे में बदल जायेगी पहले करिश्मा वाला रोल मिनिषा लांबा करने वाली थीं लेकिन अब उनकी जगह करिश्मा ने ले ली है।। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है ।
वैसे भले ही देवांग कहें कि उनकी फिल्म एक्शन प्रधान है लेकिन कहा जा रहा है कि इस मसाला मूवी में आपको सन्नी और करिश्मा का हॉट अंदाज देखने को मिलेगा।
आगे की खबर स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications











