करिश्मा तन्ना और वरूण बंगेरा के साथ हल्दी की रस्म, फूलों में ढंकी नज़र आईं बेहद खूबसूरत
मौनी रॉय के बाद अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करिश्मा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और उन्होंने अपनी हल्दी की रस्म की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों में करिश्मा और उनके होने वाले पति वरूण बंगेरा, फूलों और हल्दी में पूरी तरह ढंके नज़र आ रहे हैं।
करिश्मा और वरूण, पिछले 1 - 1.5 साल पहले, कुछ दोस्तों के ज़रिए मिले थे। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

करिश्मा और वरूण ने पिछले साल नवंबर में बेहद निजी समारोह में सगाई कर ली थी। वरूण बंगेरा, पेशे से एक बिज़नेसमैन हैं। देखिए दोनों की हल्दी की रस्म की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें।

सफेद पोशाल में आईं नज़र
जहां ज़्यादातर स्टार्स हल्दी पर पीली पोशाकों में नज़र आते हैं, करिश्मा तन्ना ने अपने हल्दी के लिए एक सफेद कॉस्ट्यूम में दिखाई दीं। उन्होंने सफेद रंग का शरारा और कुर्ती पहनी। उनका लुक फैन्स को काफी पसंद आया।

हल्दी में रंगी
करिश्मा और वरूण, इस तस्वीर में एक दूसरे को हल्दी लगाते नज़र आ रहे हैं। फैन्स उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

बसंत के पहले ही उत्सव
बसंत के पहले ही करिश्मा तन्ना और वरूण फूलों में ढंके नज़र आए। हल्दी की रस्म पर उन पर फूलों की भी बारिश की गई।

गुजराती - दक्षिण भारतीय परंपराओं से शादी
करिश्मा तन्ना और वरूण की शादी गुजराती और दक्षिण भारतीय परंपराओं से होनी है। रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा तन्ना अपनी शादी पर बाकी दुल्हनों की तरह सब्यसाची का आउटफिट नहीं पहनेंगी।

शादी की बधाईयां
हमारी ओर से एडवांस में ही करिश्मा तन्ना और वरूण बंगेरा को शादी की बधाईयां। अब केवल इंतज़ार है तो उन्हें दूल्हा - दुल्हन के खूबसूरत अवतार में देखने का।


Click it and Unblock the Notifications











