Pics: मेहंदी की रस्म के दौरान बेहद खूबसूरत नज़र आईं करिश्मा तन्ना, होने वाले पति वरूण बंगेरा ने किया डांस

एक्टर करिश्मा तन्ना, 5 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड वरूण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 4 तारीख को करिश्मा की मेहंदी की रस्म थी जहां वो पीले रंग के बेहद खूबसूरत लहंगे में नज़र आईं। वहीं उनके होने वाले पति वरूण बंगेरा, लाल रंग के कुर्ता पाजामा में। करिश्मा के दोस्त आमना शरीफ, दलजीत कौर और टेरेंस लूईस भी इस मौके पर नज़र आए।

करिश्मा तन्ना ने अपनी मेहंदी की रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। ये फंक्शन आउटडोर ही रखा गया था।

karishma-tanna-looks-a-gorgoeus-bride-to-be-at-her-mehndi-ceremony-see-pictures

रिपोर्ट्स की मानें तो 5 फरवरी को पहले करिश्मा और वरूण गुजराती रीति रिवाज़ से और फिर दक्षिण भारतीय रीति रिवाज़ से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। देखिए उनकी मेहंदी की रस्म की तस्वीरें।

होने वाली दुल्हन

होने वाली दुल्हन

करिश्मा तन्ना इस पीले रंग के हल्के में बेहद प्यारी नज़र आ रही हैं। अपनी हल्दी की रस्म के लिए उन्होंने सफेद आउटफिट चुना था वहीं मेहंदी की रस्म के लिए उन्होंने ये पीला - लाल लहंगा चुना।

एक - डेढ़ साल पहले मुलाकात

एक - डेढ़ साल पहले मुलाकात

करिश्मा और वरूण की मुलाकात करीब एक डेढ़ साल पहले दोस्तों के ज़रिए हुई थी और दोनों पहली मुलाकात में ही एक दूसरे को काफी पसंद आए थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

दोस्तों ने भी बनाया माहौल

दोस्तों ने भी बनाया माहौल

करिश्मा और वरूण ने नवंबर में बेहद निजी समारोह में सगाई कर ली थी। इस बात की पुष्टि उनकी खास दोस्त एकता कपूर ने की अपने इंस्टाग्राम पर की थी। मेहंदी के मौके पर करिश्मा और वरूण के दोस्तों ने ज़बरदस्त माहौल बनाया।

घुंघरू पर नाचे

घुंघरू पर नाचे

वरूण बंगेरा, करिश्मा तन्ना के लिए वॉर के गाने घुंघरू टूट गए पर डांस करते दिखाई दिए। ये पार्टी देर शाम तक चली।

खास दोस्त आमना

खास दोस्त आमना

करिश्मा तन्ना की खास दोस्त आमना शरीफ भी इस मौके पर एक बेहद खूबसूरत सफेद आउटफिट में नज़र आईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X