..................... Karishma Kapoor will never remarry, quips Kareena Kapoor - Hindi Filmibeat

'लोलो दोबारा तो क्या अब कभी शादी नहीं करेगी, प्लीज बख्श दो उन्हें'

यही अल्फाज थे अभिनेत्री करीना कपूर के जो एक इवेंट में अपनी आगामी फिल्‍म 'सिंघम रिटर्न्‍स' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। करीना ने कहा कि मेरी बहन लोलो यानी करिश्मा अपने जीवन के मुश्किल वक्त से गुजर रही है, इसलिए उन्हें प्लीज बख्श दो। साथ रहकर लड़ते रहने से अच्छा है कि आप अलग रहकर शांति से जिंदगी बिताये। अभी लोलो और संजय कपूर का तलाक हुआ नहीं है लेकिन वो जल्दी ही हो जायेगा।

'लोलो दोबारा तो क्या अब कभी शादी नहीं करेगी, प्लीज बख्श दो उन्हें'

करिश्मा का ना तो शादी करने का और ना ही फिल्मों में वापस आने का इरादा है। वो अब कभी भी शादी नहीं करेगी। इस तरह से करीना ने दो टूक जवाब देते हुए उन सारी अफवाओं पर विराम लगा दिया जिसमे कहा जा रहा था कि करिश्मा अपनी दस साल की शादी के बाद दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से तलाक लेंगी और इसके बाद वो बिजनेसमैन संदीप तोष्नीवाल के साथ शादी करने की तैयारी में हैं।

संजय से तलाक लेकर संदीप की दुल्हन बनेंगी करिश्मा

संदीप एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के सीईओ हैं और वेस सेटल्ड हैं। संदीप खुद भी तलाकशुदा हैं और करिश्मा कपूर को काफी समय से जानते हैं।

जहां करीना ने अपनी बहन के बारे में यह बातें कहीं वहीं दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि वो और सैफ दोनों अपनी फैमिली प्लानिंग दो साल बाद करेंगे क्योंकि अभी वो और सैफ अपने करियर और घर की प्लानिंग कर रही हैं।

मालूम हो कि रोहित शेट्टी निर्देशित और अजय देवगन निर्मित फिल्‍म 'सिंघम रिटर्न्‍स' 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय देवगन और करीना की जोड़ी है।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X