Pics: रेस में शामिल नहीं होना चाहतीं करिश्मा

शॉक्ड हो गये ना आप भी इस खबर की हेडलाइन पढ़कर। हम यहां सैफ अली खान की 'रेस' में करिश्मा कपूर के शामिल होने की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि हम बात कर रहे हैं बॉक्स ऑफिस रेस की जिसमें एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में एक्टर एक्ट्रेसेस कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन इस रेस में शामिल ना होने का फैसला किया कभी बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकीं खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर ने।

साल 2003 में उद्दोगपति संजय कपूर से शादी करने के बाद से करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को टाटा बाय बाय बोल दिया था लेकिन 9 साल बाद 2012 की शुरुआत में विक्रम भट्ट की फिल्म 'डेंजरस इश्क' से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म औंधे मुंह गिर गयी। लेकिन करिश्मा को इस फिल्म के फ्लॉप होने का जरा भी दुख नहीं है उनका कहना है कि वो आगे निकलने की इस रेस में शामिल ही नहीं होना चाहतीं हैं।

करिश्मा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा "मैं समझती हूं कि यह बहुत ही शानदार स्थिती है। मैं आगे निकलने की होड़ और भारी दबाव से दूर हूं। मैं अपने हिसाब से काम कर सकती हूं और वही अच्छी करती हूं जो मुझे पसंद है। इसलिए यह बहुत अच्छी चीज है।" कुल मिलाकर करिश्मा ने यह साफ साफ कह दिया है कि वो इंडस्ट्री में काम तो करेंगे लेकिन हिट होने के दबाव में रहकर नहीं।

करिश्मा को भी शायद कहीं ना कहीं ये अंदाजा है कि इतने सालों बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करते हुए वो ये अपेक्षा नहीं कर सकतीं कि उन्हें इस समय की टॉप एक्ट्रेसेस के बराबरी का दर्जा मिलेगा और बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, रानी मुखर्जी जैसी हिरोइनों का मुकाबला कर सकेंगी। तो उन्होंने खुद ही इस रेस में शामिल ना होने का फैसला किया है। अब करिश्मा इस रेस में शामिल हो सकेंगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा फिल्हाल आप देखिये हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डेंजरस इश्क में करिश्मा की कुछ बेहतरीन तस्वीरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X