संजय से तलाक लेकर संदीप की दुल्हन बनेंगी करिश्मा

खबरों के अनुसार करिश्मा कपूर, संदीप तोष्नीवाल के साथ शादी करने की तैयारी में हैं। संदीप एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के सीईओ हैं और वेस सेटल्ड हैं। संदीप खुद भी तलाकशुदा हैं और करिश्मा कपूर को काफी समय से जानते हैं। करिश्मा कपूर और संदीप की दोस्ती काफी समय से चर्चा में थी लेकिन शादी की बातें हाल ही में सामने आईं। जाने माने न्यूज पेपर में करिश्मा और सुदीप की शादी की खबर पब्लिश हुई है और इस खबर को लेकर अभी तक करिश्मा या सुदीप में से किसी ने आगे आकर कोई सफाई नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों की खामोशी इस खबर की सत्यता की तरफ इशारा करती है।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को लेकर कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि सलमान खान ने दोनों से मिलकर दोनों को समझाया कि अगर साथ में खुश नहीं रह सकते तो दोनों को अलग हो जाना चाहिए। सलमान खान करिश्मा कपूर के साथ कई फिल्मों में नज़र आ चुके हैं और लोलो यानी करिश्मा के बेहद करीबी दोस्त रहे हैं। तो अब देखना ये है कि करिश्मा की दूसरी शादी की खबर कितनी सच है और कितनी झूठ जो कि आने वाले कुछ दिनों में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications