करिश्मा कपूर ने साझा की राजकपूर, दिलीप कुमार और देवानंद की तस्वीर, लिखा 'लीजेंड्री तिकड़ी!'

दिलीप कुमार की याद में लगातार सितारे पोस्ट कर रहे हैं और अब करिश्मा कपूर ने भी एक तस्वीर साझा की है जिसमें उस जमाने के तीन बड़े सितारे नजर आ रहे हैँ। करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए इसका नाम लीजेंड्री तिकड़ी दिया है। दिलीप कुमार के निधन के बाद वो काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनको लेकर दुख व्यक्त किया है।

करिश्मा कपूर के द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में राजकपूर, दिलीप कुमार और देवानंद नजर आ रहे हैँ। वक्त का तकाजा है कि ये तीनो अब इस दुनिया में नहीं रहे। इनके साथ एक जमाने का अंत हुआ है जो कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

karishma kapoor, dilip kumar, करिश्मा कपूर, दिलीप कुमार

ये तिकड़ी अभिनय की दुनिया का वो नाम है जो कि कभी भुलाए नहीं जाएंगे और इन्होने मिलकर काफी शानदार काम किया है।

ब्लैक एंड व्हाइट से कलर स्क्रीन तक के बदलते हुए फिल्मी सफर के साक्षी इन तीनों ने ऐसा नाम कमाया है जो कि किसी भी सितारे के लिए एक सपने जैसा होता है।

लोग इनकी नकल करते हुए अक्सर आपको मिल जाएंगे लेकिन फिर से कोई राजकपूर, देवानंद या दिलीप कुमार पैदा नहीं होगा। यही कारण है कि करिश्मा कपूर समेत लगभग सभी सितारों ने दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई सुबह 7.30 मिनट पर हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X