..................... Karishma Kapoor shared her Birthday celebration pictures in London - Hindi Filmibeat

लंदन में मनाया लोलो का बर्थडे, तैमूर ले गए लाइमलाइट, देखें सुपरक्यूट Pics

Recommended Video

Taimur Ali Khan Shines at Masi Karishma Kapoor's Birthday Picnic; Watch Video | FilmiBeat

हाल ही में करिश्मा कपूर यानीं लोलो ने अपना 44वां बर्थडे मनाया है। इस बार करिश्मा ने अपना जन्मदिन फैमिली के साथ लंदन में मनाया। यहां पर करिश्मा अपने दोनों बच्चों, सैफ, करीना कपूर, बबिता, सोनम कपूर और तैमूर के साथ नजर आईं। जन्मदिन की तस्वीरों को करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। वहीं करिश्मा की इन तस्वीरों में तैमूर को आप बस देखते ही रह जाएंगे।

karishma-kapoor-shared-her-birthday-celebration-pictures-London

इन तस्वीरों में जहां सभी लोग पोज दे रहे हैं, वहीं तैमूर का ध्यान सिर्फ केक पर ही है। करिश्मा ने अपने बर्थडे पर बेहद क्यूट सी ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं वे अपनी गर्लगैंग के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। करिश्मा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं तैमूर का क्यूट अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

90s में बॉलीवुड क्वीन मानी जाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर लगभग सभी टॉप एक्टर्स के साथ धमाकेदार जोड़ी बना चुकी थीं। अजय देवगन की जिगरी दोस्ती थीं लेकिन सबसे ज्यादा फिल्में सलमान के साथ ही की थीं। और तो और सबसे हिट जोड़ी उनकी गोविंदा के साथ रही थी। बॉलीवुड की ये सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं करिश्मा कपूर। 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली ये एक्ट्रेस आज 44 साल की हो गई हैं।

करिश्मा जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं उतनी ही सुर्खियों में रही है उनकी पर्सनल लाइफ। उन्होंने करियर के पीक में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। इससे पहले अभिषेक बच्चन से उनकी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा रही। दोनों परिवार भी राजी थे, बताया यहां तक जाता है कि करिश्मा और अभिषेक की मंगनी तक हो गई थी लेकिन फिर किस वजह से ये रिश्ता टूट गया और करिश्मा की जिंदगी में संजय आ गए। शादी के कुछ सालों बाद संजय से उनका तलाक हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X