करिश्मा कपूर ने 90s की तस्वीर साझा करते हुए फैंस से पूछा ये सवाल, तेजी से वायरल
सोशल मीडिया पर कुछ सितारे काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। फिल्मों से ना सही लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से ये सितारे अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। कुछ ऐसे ही सितारों में से एक करिश्मा कपूर हैं। वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन इस सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के साथ वो अक्सर नजर आती रहती हैं और अपने फैंस से बातें भी करती हैं।
इस समय उनका एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस पोस्ट में उन्होने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होने अपने फैंस से पूछा है कि ये कौन सी फिल्म है?

करिश्मा कपूर की इस तस्वीर पर फैंस धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं अपनी अपनी बातें बोलते हुए फिल्म का नाम बता रहे हैं। इस फिल्म की बात करें तो ज्यादातर लोगों ने 'हसीना मान जाएगी' का नाम बताया है।
हालांकि इस पर करिश्मा कपूर का किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि करिश्मा कपूर अक्सर करीना कपूर खान और तैमूर के साथ चिल करती नजर आती हैं और फैमिली के साथ भी नजर आती हैं।
उन्होने हिंदी फिल्म सिनेमा में काफी अहम योगदान दिया है और लगभग सारे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। करिश्मा कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करती हैं और फिल्मों के नाम पूछती हैं।


Click it and Unblock the Notifications