Karishma Kapoor ने सोशल मीडिया और अपने दौर को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात, बोलीं- आजकल के एक्टर..

सोशल मीडिया के इस दौर में ये बात बिल्कुल सच है कि सितारे आसानी से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहते हैं। भले ही किसी स्टार की फिल्म सालों ना आए लेकिन सोशल मीडिया उसकी पहचान नहीं खोने देता है। इसी को लेकर इस वक्त करिश्मा कपूर का एक बयान सामने आया है और उन्होने कुछ ऐसा कह डाला जो खबरों का हिस्सा है। करिश्मा कपूर ने बताया कि उनके दौर में पहचान पाना कितना मुश्किल था लेकिन आज कल के एक्टर्स आसानी से सोशल मीडिया के जरिए आसानी से पहचाने जाते हैं।
जी हां, करिश्मा कपूर बोलीं, "आज आप इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के साथ इतनी आसानी से पहचाने जाते हैं। हमें ध्यान आकर्षित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। हर फिल्म, चाहे वह हिट हो, ब्लॉकबस्टर हो, फ्लॉप हो या अर्थपूर्ण सिनेमा, हर चीज ने मेरे करियर में योगदान दिया।"
इसके बाद उनका बयान काफी चर्चा में है। इस दौरान करिश्मा एक इंटरव्यू दे रहीं थीं। गौरतलब है कि फैंस इस बयान पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और करिश्मा कपूर की इस बात को सही ठहरा रहे हैं।
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर इस वक्त वापसी करने को लेकर चर्चा में है और वेब सीरीज ब्राउन के साथ धमाका करेंगी। ये उनकी दूसरी वेब सीरीज है। इसके पहले भी वो शानदार वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं।
करिश्मा कपूर ने अपने अभिनय की शुरुआत 17 साल की उम्र में 1991 में प्रेम क़ैदी के साथ की थी। फिलहाल वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications