Murder Mubarak: करिश्मा कपूर की फिल्म की शूटिंग हुई खत्म, सामने आई तस्वीरों में दिखी स्टार कास्ट की बॉन्डिंग

Murder Mubarak: करिश्मा कपूर लंबे समय बाद फिर से फिल्म मर्डर मुबारक से काम पर वापस लौटी है, इस फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ कई सारे दूसरे सितारें भी नजर आने वाले हैं। मुख्य भूमिका में करिश्मा के साथ संजय कपूर भी नजर आएंगे। फिलहाल तो फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है, और सोशल मीडिया पर टीम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
फिल्म निर्देशक होमी अदजानिया ने लंबे समय से चल रही अपनी बहुचर्चित फिल्म मर्डर मुबारक की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। इस मौके पर फिल्म की कास्ट और क्रू एक साथ नजर आए और जमकर मस्ती की।
एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी जानकारी भी साझा की। बता दें कि फिल्म में सारा अली खान लीड रोल में हैं, वहीं दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि करिश्मा कपूर भी फिल्म में हैं वे लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी।
फिल्म में संजय कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। शूटिंग खत्म होने पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसके बारे में जानकारी दी।
संजय ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि शूटिंग खत्म हुई, बड़ी शानदार टीम थी। सभी को बहुत मिस करूंगा। फोटो में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक फ्रेम में पोज देते हुए और केक काटते हुए देखी जा सकती है।
फिल्म में विजय वर्मा और भी प्रमुख किरदारों में हैं। वहीं करिश्मा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से स्टार कास्ट के साथ फोटो शेयर किए और लिखा कि डिंपल आंटी और पंकज जी को मिस करेंगे। वाकई फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू बड़ा ही शानदार था। हम सभी इसे मिस करेंगे।
करिश्मा ने सारा और विजय वर्मा के साथ अपनी फोटोज शेयर किए। सारा और करिश्मा दोनों ही ब्लैक आउटफिट्स में शानदार लग रही थीं।
करिश्मा इससे पहले आखिरी बार साल 2012 में डेंजरस इश्क में दिखाई दी थीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या मर्डर मुबारक उनकी कमबैक फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications












