करिश्मा कपूर ने पुरानी कुली नंबर 1 को लेकर कर डाला ये पोस्ट, वरुण धवन ने किया ये कमेंट
पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर चर्चा में चल रहें हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं और ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि इस फिल्म के गाने भी काफी शानदार होने वाले हैं और दो गाने रिलीज हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में एक तस्वीर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साझा की है जो कि कुली नंबर वन (1995) के समय की है।
इस फिल्म को भी डेविड धवन ने निर्देशक किया था और काफी पसंद की गई थी। इस समय करिश्मा कपूर ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके साथ डेविड धवन और गोविंदा नजर आ रहे हैं।

उन्होने फिल्म की पुरानी यादें साझा की हैं। करिश्मा कपूर की इस तस्वीर पर अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट किया है जो कि चर्चा में है। करिश्मा कपूर ने लिखा था.. 'हुस्न है सुहाना चीचीं के साथ मेरा पहला डांस नंबर था।
डांस के साथ हमारा सफर काफी शानदार था और डेविड जी के साथ काफी यादें जुड़ी हैं।' इसपर अभिनेता वरुण धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. लव यू लोलो। बता दें कि करिश्मा कपूर का घर का नाम लोलो है।
इस पर करिश्मा ने भी कमेंट करते हुए वरुण धवन को धन्यवाद दिया है। फिलहाल देखिए ये पोस्ट जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह ने भी इसपर कमेंट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











