लगभग 11 सालों बाद फिल्मों में वापसी के लिए तैयार है Karishma Kapoor, फिल्म के नाम का हुआ खुलासा

Karishma Kapoor: कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर 90 के दशक की एक पॉपुलर एक्ट्रेस थी, उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते सिनेमाजगत को कई सारी हिट फिल्में दी थी। लेकिन बाद में अपनी परिवार और पर्सनल लाइफ में व्यस्त होने के चलते उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। अब लगभग 11 साल बाद फिल्म से करिश्मा बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाने के लिए तैयार हैं और फिल्म का नाम भी सामने आ गया है।
गौरतलब है कि 90 के दशक की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक करिश्मा कपूर भी थी। करिश्मा अपने जमाने की टॉप क्लास अभिनेत्री रही हैं। बड़े फिल्मी खानदान से होने के बावजूद उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में वह पहचान बनाई, जिसे आजतक कोई मिटा न सका।
बैसे तो करिश्मा ने बड़े पर्दे के लिए 2012 में 'डेंजरश इश्क' से कमबैक किया था। हालांकि, यह फिल्म चली नहीं लेकिन करिश्मा के लिए दोबारा से एक्टिंग के रास्ते जरूर खोल दिए।
अब एक्ट्रेस लंबे समय बाद 'मर्डर मुबारक' में दिखाई देने वाली हैं। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी, जिसके लिए करिश्मा ने शूटिंग शुरू कर दी है। इसके पहले उन्हें करिश्मा कोहली के वेब शो 'मेंटलहुड' में देखा गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्डर मुबारक फिल्म के लिए लीड पेयर के तौर पर अर्जुन कपूर और सारा अली खान को लिया जा सकता है। इन दोनों के नाम की चर्चा तेज है। हालांकि, मेन कास्ट की पूरी घोषणा नहीं की गई है। परंतु करिश्मा के फैंस उनको फिर से पर्दे पर देखने के लिए इंताजर कर रहे हैं।
काम की बात करें तो करिश्मा ने अपने टाइम में सिनेमा को कई फिल्में जैसे अनाड़ी, राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है और राजा बाबू दी हैं। करिश्मा की फिल्मों के गानें आज तक पार्टीज और शादी में लोग बजाते हैं, गाने इतने हिट हुआ करते थे कि दर्शक उनको भूल ही नहीं पाएं। करिश्मा का कामबैक कैसा रहेगा यह तो फिल्म ही बताएंगी।


Click it and Unblock the Notifications