करिश्मा के पति संजय चाहते हैं अपने बच्चों की कस्टडी
संजय ने अदालत में जाकर याचिका दायर की है कि वो बच्चों की कस्टडी लेना चाहते हैं। अब दोनों बच्चे भी थोड़े बड़े हो चुके हैं और अपने पिता के पास रहने के लायक हैं। लेकिन करिश्मा कपूर नहीं चाहतीं कि उनके बच्चे संजय के साथ रहें। वो अपने बच्चों को अपने पास ही रखना चाहती हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि वो अपने बच्चों की परवरिश पिता से बेहतर कर सकती हैं। लेकिन संजय को भी अपने बच्चों के साथ रहने का काफी मन है और वो पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उनके बच्चे अब उन्हीं के पास आकर रहें। लेकिन देखना ये है कि क्या करिश्मा इस बात के लिए तैयार होती हैं।
अक्सर इन सेलिब्रिटीज के बीच दूरियां होने से बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बच्चे अपनी मां के पास भी रहना चाहते हैं और पिता के प्यार से भी वंचित नहीं रहना चाहते। लेकिन उन्हें दोनों में से अक्सर किसी एक को चुनना पड़ता है। ऐसे में अब ये देखना है कि करिश्मा कपूर के बच्चे क्या फैसला करते हैं। करिश्मा कपूर के साथ रहना चाहते है या फिर अपने पिता संजय के साथ।


Click it and Unblock the Notifications












