..................... Karishma Kapoor dose not want any share in ex husband Sanjay Kapoor 30,000 crore property, gave her in alimony - Hindi Filmibeat

एक्स हसबैंड की प्रॉपर्टी पर नहीं है करिश्मा कपूर की नजर, तलाक के समय ही कर लिया था पाई-पाई का हिसाब

Karishma Kapoor

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के एक्स हसबैंड संजय कपूर (Sanjay Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं हैं। 12 जून को यूके में पोले खेलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था जिस वजह से उनकी मौत हो गई थी। संजय कपूर की मौत के बाद से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ गया है। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल की आखिर कौन होगा 30 हजार करोड़ की संपत्ति का वारिस। वहीं पिछले कुछ दिनों से यह खबर काफी तेज है कि करिश्मा कपूर भी अब अपने एक्स हसबैंड की प्रॉपर्टी में से हिस्सा मांग रही हैं।

संजय कपूर की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने की बात निकली झूठी

लेकिन बता दें कि अब इन खबरों को सरासर झूठा बताया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सोर्स का हवाला देते हुए लिखा कि- करिश्मा कपूर का संजय कपूर की प्रॉपर्टी और किसी भी विवाद से कोई भी लेना देना नहीं है। ना तो करिश्मा कपूर ने संपत्ति में कोई हिस्सा मांगा है और ना ही किसी शेयर की मांग की है। करिश्मा कपूर बच्चों पर ध्यान दे रही हैं और उनके फ्यूचर के बारे में सोच रही हैं।

तलाक के समय दिए थे इतने करोड़ रुपये

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) और संजय कपूर की साल 2003 में शादी हुई थी और साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे। बताया जाता है कि दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। करिश्मा ने संजय पर कई आरोप भी लगाए थे। चूंकी दोनों के दो बच्चे हैं इसलिए संजय ने गुजारा भत्ता के रूप में करिश्मा को 70 करोड़ रुपये दिए थे। साथ ही में अपने दोनों बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे। इतना ही नहीं बताया यह भी जा रहा है कि संजय कपूर ने अपने पिता की एक खास प्रॉपर्टी भी करिश्मा के नाम की थी।

Read more about: karishma kapoor sanjay kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X