..................... Karishma Kapoor | Dangerous Ishq | Vikram Bhatt | Vidya Balan | करिश्मा कपूर | डेंजरस इश्क | विक्रम भट्ट | विद्या बालन - Hindi Filmibeat

करिश्मा 'डेंजरस इश्क' से देंगी विद्या को टक्कर

जब विद्या बालन की फिल्म कहानी बॉक्स ऑफिस के पर्दे पर रिलीज हुई तब से हर कोई विद्या के ही गुणगान कर रहा है। विद्या ने इसे अपने ही दम पर हिट करवाया, इसमें उन्होंने सशक्त महिला का किरदार निभाया है। आज करिश्मा कपूर भी अपनी फिल्म डेंजरस इश्क में कुछ इसी तरह की महिला का किरदार निभाने वाली है।

करिश्मा का कहना है कि मैं काफी समय पहले ही इस तरह का किरदार निभा चुकी हूं, मुझे शुरू से ही महिला प्रधान फिल्में करना पसंद है। अपनी फिल्मों का नाम गिनाते हुए लोलो ने कहा कि मैं बीवी नं. 1, फिजा, जुबैदा और शक्ति जैसी फिल्मों में 10 साल पहले ही ऐसा किरदार निभा चुकी हूं।

करिश्मा करीब 9 साल के बाद किसी फिल्म में काम कर रही हैं। करिश्मा का कहना है कि एक अच्छे कलाकार और अच्छी पटकथा को हमेशा ही दर्शक मिलते हैं। यदि आप अच्छे एक्टर हैं तो आपके पास इस तरह के रोल आते ही रहते हैं।

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी रही 'डेंजरस इश्क' 3 डी फिल्म है। इसमें करिश्मा एक सुपर मॉडल के रूप में नजर आएंगी। उनके साथ रजनीश दुग्गल भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 मई को थियेटर्स में प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X