नहीं रह सकीं फिल्मों से दूर, करिश्मा के रग-रग में बसी हैं फिल्में
शादी के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन फिर आज करिश्मा विक्रम भट्ट की फिल्म डेंजरस इश्क से पर्दे पर वापसी कर रही हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसमें करिश्मा ने महिला प्रधान किरदार निभाया है।
इस फिल्म में वो एक सुपरमॉडल के रोल में दिखाई देंगी। एक समय में बॉलीवुड में राज कर चुकी करिशामा एकबार फिर से अपने नीम का डंका बजाने को तैयार हैं। वैसे आज भी उनका कहना है कि उनके लिए सबसे पहले पर्सनल लाइफ है उसके बाद कैरियर।
लेकिन मीडिया से उनका रिश्ता छिपा नहीं है। आए दिन उनके तलाक लेने की खबरें आती रही हैं। अब तो यह भी कहा जा रहा है कि करिश्मा दिल्ली से मुंबई अपने बच्चों के साथ ही शिफ्ट हो चुकी हैं। उनके पति नहीं चाहते हैं कि लोलों फिर से फिल्मों में काम करें।
करिश्मा जो खुद एक फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हैं, उनके रग रग में फिल्म ही बसा हुआ है। ऐसे में खबर आ रही है कि वो अपने फिल्मी कैरियर को बचाने के लिए अपने पति से तलाक भी ले सकती हैं। आज लोलो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। वह करीब 9 साल के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं देखते हैं कि उनका बॉलीवुड में यह पुनर्जन्म कितना सफल रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











