डेंजरस इश्क के लिए करिश्मा हुईं अंधविश्वासी
करीब 6 साल बाद करिश्मा कपूर सिनेमाई पर्दे पर वापसी कर रही हैं और सब ठीक तरह से चले उसके लिए प्रयास कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर करिश्मा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। फिल्म के लिए वो कुछ ज्यादा ही अंधविश्वासी हो चुकी हैं।
दरअसल वो बांद्रा स्थित एक क्लब को अपने लिए लकी मानती हैं और इसलिए फिल्म से संबधित सभी बातचीत वहीं कर रही हैं। सूत्रों की मानें तो विक्रम भट्ट भी फिल्म की बातचीत के लिए वहीं पहुंचते हैं। बीच में क्लब के रखरखाव का काम चल रहा था लेकिन फिर भी करिश्मा उसी जगह पर बातचीत के लिए पहुंचती।
भट्ट बताते हैं क्लब को ठीक करने का काम चल रहा है और कई बार वहां खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं मिलता लेकिन करिश्मा पानी पीकर ही उस क्लब में फिल्म संबंधी बातचीत करती। कोई भी इस समय उस जगह में जाना पसंद नहीं करता लेकिन करिश्मा घंटों उस जगह पर बैठकर अपना समय बिता सकती है। यही नहीं अंधविश्वासी करिश्मा ने फिल्म के शूटिंग के शेड्यूल को श्राद्घ के चलते बदलवा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











