करिश्मा कपूर ने की एंजेलिना जोली की नकल
बॉलीवुड में एक समय पहले टॉप पर पर रह चुकी करिश्मा कपूर ने शादी के बाद बॉलीवुड से अपना नाता मानो तोड़ सा लिया था। लेकिन एकदिन फिर अचानक ऐसी खबरें सुनने में आने लगी कि लोलो फिल्मी पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। फिर तुरंत बाद ही एक और खबर आई कि उन्हें विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म डेंजरस में उन्हे साइन कर लिया है।
आज फिल्म डेंजरस इश्क का फर्स्ट लुक लॉच हो चुका है, इस पोस्टर में करीना लाल रंग की ड्रेस में काफी हॉट दिख रही हैं। लेकिन उनके लुक के साथ एक और सुगबुगाहट भी चल पड़ी है कि करीना ने हॉलीवुड की एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की नकल की है।
इस फिल्म के पोस्टर में लोलो का लुक एंजेलिना से काफी कुछ मिलता जुलता दिखाई पड़ रहा है। इस फिल्म के पोस्टर में रेड हॉट बनी करीना अपना दायां पैर बाहर निकाल खड़ी हैं। कुछ इसी तरह की ड्रेस पहने एंजेलिना जोली भी हाल ही में हुए ऑस्कर अवार्ड के दौरीन दिखाई दी थी। उन्होंने भी कुछ ऐसे ही अंदाज में फोटो ग्राफरों को पोज भी दिया था।
आज जब ऐसी चर्चा चल पड़ी है कि करीना ने एंजेलिना की नकल की है तो इस पर करीना कहत हैं कि इस पोस्टर में मेरा लुक काफी कुछ उनके जैसा ही है। लेकिन मैने उनकी नकल नहीं की है इस फिल्म के पोस्टर के लिए फोटो ग्राफ्स काफी पहले ही खिचवाए गए थे।
खैर करीना बात चाहे कुछ भी हो लेकिन हम तो यही चाहते हैं कि आपकी आने वाली फिल्म दर्शकों को पसंद आए और बॉलीवुड में आपकी ये दूसरी पारी सफल हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











