बेबो की विदाई और लोलो की शादी में खटाई
बॉलीवुड में कहा जाता है ना कि हर रोज जोड़ियां बनती हैं और हर रोज टूटती हैं। ये बात है अफेयर की लेकिन शादी को लेकर भी ये सेलिब्रिटी कुछ ज्यादा ही कूल नज़र आते हैं। तलाक की खबरें तो इनकी जिंदगी का आम हिस्सा हो गयी हैं। जिस रोज कोई सेलिब्रटी शादी के बंधन में बंधता है उसी पल से उनकी बीच अनबन की खबरें आम हो जाती हैं। इस साल की शुरुआत से कई बॉलीवुड सेलिब्रटिज की शादी की खबरें आईं लेकिन साथ ही कुछ शादीशुदा सेलिब्रिटीज के बीच तलाक की खबरों ने भी लोगों को शॉक्ड किया। अब ऐसे ही शॉकिंग कपल में नाम जुड़ा है बॉलीवुड की लोलो यानी करिश्मा कपूर का।
करिश्मा कपूर यूं तो काफी समय से अपनी मां बबीता कपूर के साथ उनके घर में रह रही थीं लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि उनका अपने पति के साथ तलाक लेने की तैयारी चल रही है। करिश्मा के पति संजय का दिल्ली की एक बिजनेस वुमेन प्रिया चटवाल के साथ अफेयर चल रहा है और इसी अफेयर के चलते करिश्मा ने अपने पति के साथ तलाक लेने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि इस तलाक में सिर्फ एक समस्या है वो करिश्मा के छोटे बच्चों की। दोनों ने तय किया है कि बच्चे छोटे हैं इसलिए बारी बारी से वो दोनों के साथ रहेंगे।
करिश्मा से पहले भी इसी साल कुछ और सेलिब्रिटीज के बीच तलाक की खबरें सुनने में आईं।बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी अपनी शादी शुदा जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए तलाक की शरण ले चुके हैं और साथ ही कई तो दूसरी शादी करके अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत भी कर चुके हैं। करिश्मा भी संजय से दूर होने के बाद अब फिर से अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में अपनी छोटी बहन करीना कपूर की विदाई के बाद करिश्मा अब अपनी शादी को लेकर गंभीरता से सोच रही हैं। तो उन्हें सोचने दीजिय अपने रिश्ते के बारे में और हम आपको मिलवाते हैं आपको बॉलीवुड के कुछ अलग हो जुके जोड़ों से।


Click it and Unblock the Notifications