अब करिश्मा देंगी करीना को रीयल हिरोईन बनने के टिप्स

जी हां आखिरकार करीना कपूर ने मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन के लिए काम करना शुरू कर ही दिया है। इस फिल्म को शुरू करने में मधुर को काफी पापड़ बेलने पड़े पहले ऐश्वर्या राय ने अपनी प्रेगनेंसी के चलते यह फिल्म छोड़ी, उसके बाद बड़ी मुश्किल से करीना ने इस फिल्म के लिए हां किया। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए बेबो को लोलो यानि करिश्मा टिप्स दे रही हैं।
करीना को जब भी किसी काम में करिश्मा की मदद चाहिए होती है तो वह हमेशा उनकी कैसे भी हेल्प करती ही है। हाल ही में लोलो ने करीना की फिल्म बॉडीगार्ड के लिए वाइसओवर भी दिया था। आज जब करीना अपनी फिल्म हिरोईन का काम शुरू कर रही हैं तो करिश्मा भी उनकी मदद के लिए तैयार खड़ी हैं।
हिरोईन से जुड़े सूत्र की माने तो मधुर की यह फिल्म बॉलीवुड की थ्योरी पर बेस्ड हैं जिसके हिसाब से बॉलीवुड में कोई भी एक्ट्रेस हमेशा टॉप पर नहीं रह सकती। अगर किसी की लाइफ में अप्स आते है तो डाउन्स भी जरूर आते है। हर आने वाला दिन एक जैसा नहीं होता।
इस फिल्म के लिए मधुर ने पहले प्रियंका चोपड़ा को भी अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने साफतौर पर मना कर दिया। वह मधुर की ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी फिल्म फैशन में काम कर चुकी हैं।
खैर करिश्मा ने भी लाइफ में कई अप्स एंड डाउन्स देखे हैं। अब वो करीना को इस फिल्म के लिए सजेशन दे रही हैं, जल्द ही वो विक्रम भट्ट की डेंजरस इश्क से फिल्म में वापसी करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











