करिश्मा का 'डेंजरस इश्क' में हॉट लुक, देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

शादी के बाद काफी समय तक पर्दे से दूर रहीं करिश्मा कपूर एक बार फिर से बॉलीवुड में दस्तक दे रही हैं। जी हां उनकी नई फिल्म 'डेंजरस इश्क' के पोस्टर जारी कर दिए गए हैं जिसमें वह लाल रंग की ड्रेस में काफी हॉट दिख रही हैं। देखें करिश्मा का रेड हॉट लुक

पोस्टर के लॉच होते ही लोग यह कहने लगे हैं कि इसमें करिश्मा का लुक एंजेलिना जोली के लुक जैसा ही है। शादी के बाद करिश्मा फिल्मी पर्दे से पूरी तरह से गायब हो चुकी थी। ये फिल्मों में उनका पुनर्जन्म ही है। और सुनने में यह भी आया है कि इस फिल्म की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। डेंजरस इश्क से पर्दे पर हुई लोलो की वापसी, देंखें फिल्म का ट्रेलर

जी हां इस फिल्म में करिश्मा के पुनर्जन्म को दिखाया जाएगा। पर्दे पर काफी समय बाद वापसी कर रहीं लोलो का कहना है कि 'मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी लगी और मेरा कैरेक्टर भी इसमें काफी अलग है। 'मैं हमेशा से ही किसी थ्रिलर फिल्म में काम करना चाहती थी और इस फिल्म से मुझे कुछ डिफरेंट करने का मौका मिला है।'

कई लोग सुपरनेचुरल पावर्स और पुनर्जन्म की कहानियां देखना और सुनना चाहते हैं। मैंने जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो इसमें खो गई थी।'इस फिल्म के पोस्टर के बारे में करिश्मा कहती हैं कि 'हां, यह लुक एंजेलिना जोली से मिलता है लेकिन इसकी प्रेरणा उनसे नहीं ली गई है। इस पोस्टर के लिए फोटोशूट काफी समय पहले ही पूरे कर लिए गए थे।

काफी समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रही लोलो इस फिल्म को करके काफी खुश नजर आ रही हैं, निश्चित ही ये खबर उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। अब हम तो यही उम्मीद करेंगे की लोलो अपने फैन्स को इस फिल्म से खुश कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X