'बार्बी डॉल' के लुक में करीना

बेबो अपनी अगली फिल्म 'कमबख्त इश्क' में लोकप्रिय गुड़िया 'बार्बी' की लुक में नजर आएंगी। फिल्म में करीना की मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट्ट ने करीना के नये लुक के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि फिल्म में कुछ दृश्यों में करीना बार्बी की तरह दिखेंगी।
अलग-अलग लुक में दिखेंगी बेबो
मल्लिका ने कहा कि फिल्म में करीना ने कुछ दृश्यों में बार्बी गुड़िया कपड़े पहने हैं। उन्होंने कहा, "जब मैंने करीना को इस रूप में देखा तो मैं बोल पड़ी कि आप बार्बी गुड़िया की तरह दिख रही हैं।" मल्लिका ने कहा कि फिल्म में करीना विभिन्न लुक्स में नजर आएंगी।
फिल्म 'कमबख्त इश्क' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में करीना के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार भी नजर आएंगे वहीं हॉलीवुड अभिनेता साइलवेस्टर स्टेलॉन, ब्रेंडॉन राउथ और डेनिस रिचर्ड भी पर्दे पर दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











