कारगिर शेर शाह- फिल्म के लिए आर्मी ट्रेनिंग ले रहें हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा- फोटो हो गई वायरल
Recommended Video
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में फिल्म जबरिया जोड़ी की शूटिंग खत्म की है और अब वो अपने अगले प्रोजेक्ट में लग गए हैं। बता दें कि इस फिल्म में वो आर्मी ऑफिसर विक्रम बत्रा के किरदार में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म का नाम होगा कारगिल शेर शाह। खबर है कि विक्रम बत्रा को पड़ोसी देश के ऑफिसर शेर शाह कहते हैं। इस फिल्म के लिए अभी सिद्घार्थ मल्होत्रा आर्माी वालों की तरह बंदूक चलाने की ट्रेनिंग ले रहें हैं जिसकी तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बता दें कि विक्रम बत्रा पालमपुर के रहने वाले हैं इसलिए इस शहर में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इन सबके अलावा चंडीगढ़ के कई हिस्सों, कश्मीर और लद्दाख मे भी फिल्म की शूटिंग होगी।

इस फिल्म के लिए कैप्टन बत्रा के परिवार के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी फिल्म की टीम की मदद कर रही हैं। फिल्म में कैप्टन की कॉलेज लाइफ से लेकर युद्ध के दौरान की सभी तस्वीरों को पेश किया जाएगा।
इस फिल्म को विष्णु वर्धन डायरेक्ट कर रहे हैं। करण जौहर और शब्बीर बॉक्सवाला फिल्म के निर्माता हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications