सबसे सेक्सी करीना !

By Bbc
सबसे सेक्सी करीना !

करीना कपूर को स्टारडस्ट ने बॉलीवुड की सबसे सेक्सी महिला करार दिया है.

अभिनेत्री करीना कपूर को स्टारडस्ट पत्रिका ने बॉलीवुड की सबसे सेक्सी महिला का ख़िताब दिया है.

पत्रिका ने करीना को बॉलीवुड की 10 सबसे ज़्यादा सेक्सी महिलाओं में पहले नंबर पर रखा है. पत्रिका का दावा है कि लोगों के वोट के आधार पर करीना को सबसे सेक्सी माना गया.

इस बारे में करीना कपूर कहती हैं, "मैं अपने आपको ग्लैमरस तो मानती हूं. लेकिन सेक्सी सुनना थोड़ा अजीब लगता है. लेकिन चलो, लोगों ने मुझे सेक्सी माना तो मैं भी मान लेती हूं."

अब से कुछ साल पहले यश चोपड़ा की फ़िल्म 'टशन' में करीना कपूर ने बिकीनी पहनने के लिए साइज़ ज़ीरो फ़िगर हासिल किया था.

क्या वो भविष्य में भी किसी फ़िल्म के लिए ऐसा करेंगी. ये पूछने पर करीना बोलीं कि साइज़ ज़ीरो फ़िगर पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और अब उनमें इतना धैर्य नहीं है.

करीना कपूर क्या पहनना सबसे ज़्यादा पसंद करती हैं. इस पर उनका जवाब था, "मेरे हिसाब से साड़ी से ज़्यादा सेक्सी पोशाक कुछ भी नहीं है. मैं जब भी कहीं बाहर जाती हूं तो सैफ़ भी मुझे साड़ी पहनने को कहते रहते हैं."

करीना कपूर किसे बॉलीवुड का सबसे सेक्सी मर्द मानती हैं. इस पर करीना कपूर का जवाब बिलकुल भी हैरानी भरा नहीं था. उन्होंने सैफ़ अली ख़ान को ये ख़िताब दिया. हालांकि सैफ़ के बाद करीना आमिर ख़ान और अजय देवगन को सबसे आकर्षक मानती हैं.

करीना, आमिर ख़ान की अगली फ़िल्म में उनके साथ काम कर रही हैं. वो कहती हैं, "मैं आमिर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं. मैं बेहद ख़ुशकिस्मत हूं कि '3 इडियट्स' के बाद मुझे उनके साथ एक और फ़िल्म में काम करने का मौका मिला. ऐसा सौभाग्य बहुत ही कम लोगों को मिल पाया है."

आमिर और करीना के अलावा इस फ़िल्म में रानी मुखर्जी की भी अहम भूमिका है. इसकी निर्देशक रीमा कागती है. इस फ़िल्म के 2012 में रिलीज़ होने की संभावना है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X