Exclusive: वरुण धवन के साथ रोमांस नहीं कर सकती, शाहरुख-आमिर ही ठीक हैं- करीना
करीना कपूर ने कहा- "वरुण धवन को मैं बहुत प्यार करती हूं, वो बहुत बेहतरीन एक्टर हैं। लेकिन मैं उनके साथ फिल्म में रोमांस नहीं कर सकती। मैं शाहरुख, सलमान, आमिर, अक्षय और अजय के साथ ही ठीक हूं। मैं इनके साथ काफी सहज महसूस करती हूं और इनके साथ मेरे अच्छी कैमिस्ट्री भी नज़र आती है। वरुण धवन के साथ इस तरह के सीन्स करने में मैं सहज नहीं।"
देखा जाए तो करीना कपूर अपनी तरफ से बिल्कुल सही हैं लेकिन वहीं हाल ही में विद्या बालन ने अपनी उम्र से छोटे एक्टर के साथ फिल्म बॉबी जासूस में रोमांस किया और विद्या का कहना था कि जब आप शूटिंग करते हैं तो आपको उम्र का ध्यान नहीं आता। आप सिर्फ अपना किरदार निभाते हैं। तो कहीं ना कहीं सही तो दोनों ही बाते हैं। एक तरफ कंफर्टनेस है तो दूसरी तरह है काम।
लेकिन अब बेबो ने तो कह दिया है कि वो अपनी उम्र से इतने छोटे एक्टर के साथ रोमांस नहीं कर सकतीं। तो भाई बॉलीवुड के युवा एक्टर्स जो कि करीना के दीवाने हैं उन्हें तो इस बात से जरुर निराशा हुई होगी।


Click it and Unblock the Notifications
