सैफ और मेरी फिल्मों की पसंद बिल्कुल विपरीत है- करीना
करीना कपूर ने हाल ही में सिंघम रिटर्न्स के प्रमोशन्स के दौरान हुए इंटवरव्यू के दौरान कहा- "मैं प्रोड्यूसर नहीं बनना चाहती हूं, क्योंकि मेरे पास वो प्रोड्यूसर वाला दिमाग नहीं है। इलूमिनाती है लेकिन उन्हें, सैफ को फिल्में बनाने दीजिये। सैफ की पसंद की फिल्मों की बात करें तो उन्हें बैटमन, आयनमैन, थॉर आदि फिल्में पसंद हैं। वहीं मुझे आराधना, अभिमान आदि फिल्में देखना पसंद है। सैफ को छोड़िये मैं चाहती हूं कि कोई और भी आराधना, अभिमान जैसी फिल्मों के रीमेक बनाए। आजकल तो इतनी सारी फिल्मों के रीमेक बन रहे हैं।"
"मैं तो प्रोड्यूस नहीं कर सकती लेकिन चाहती हूं कि और लोग इन खूबसूरत फिल्मों के रीमेक बनाएं।" तो यानी कि कुल मिलाकर करीना ने ये तो साफ कर दिया कि वो सैफ के साथ मिलकर तो कभी फिल्मों का निर्माण नहीं करने वाली हैं। करीना और सैफ जल्द ही फिल्म हैप्पी एंडिंग में नज़र आएंगे।
हालांकि अभी तक सैफ और करीना की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई है देखते है हैप्पी एंडिंग इस जोडी़ के लिए कितनी लकी साबित होती है।


Click it and Unblock the Notifications
