रितु कुमार है करीना की वेडिंग ड्रेस डिजाइनर

Kareena kapoor
बॉलीवुड में अब करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को लेकर काफी बातें होने लगी है। फरवरी 2012 में ये दोनों शादी करने जा रहें हैं। लेकिन असली खबर यह है कि अब दोनों परिवारों ने इसकी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। बेबो कुछ दिनों से बार-बार दिल्ली आना जाना कर रही हैं सूत्रों की माने तो वह फैशन डिजाइनर रितु कुमार से ही मिलने आती हैं जे उनकी वेडिंग ड्रेस तैयार कर रही हैं। फैशन आइकॉन बन चुकी करीना को अपनी ड्रेस में किसी भी तरह की कोई कमी पसंद नहीं है और अपनी पसंद के चलते ही वह दिल्ली के चक्कर कई बार काट चुकी हैं।

अब बात ये उठती है कि रितु कुमार ही क्यों करीना को तो मनीष मल्होत्रा के डिजाइन्स हमेशा से ही पसंद आते रहे हैं। दरअसल, इस राज़ के पीछे कोई और नहीं करीना की होने वाली भावी सासु मां शर्मिला टैगोर हैं। शर्मिला रितु के लिए कई बार रैंप वॉक भी कर चुकी हैं। रितु हमेशा से ही शमिर्ला की फेवरेट रहीं हैं। इससे पहले भी रितु ने शर्मिला और मंसूर अली खान पटौदी की फोटोग्राफ भी ली थी जिसका प्रयोग उन्होंने खास मौके पर किया था। जिसमें शर्मिला ने दुपट्टे साथ ट्रेडिशनल भोपाली पायजामा पहना था। यह वही ड्रेस थी जो शर्मिला ने दिसंबर 1969 में अपनी शादी के दिन पहनी थी। अब चूंकि करीना की नवाबों के घर जा रहीं हैं तो ऐसे में शर्मिला चाहती थीं कि करीना की ड्रेस में पारंपिरक लुक भी आए। रितु उनके परिवार की परंपरा को समझती हैं। इसीलिए, उन्होंने अपनी होने वाली बहू की ड्रेस को तैयार करने के लिए रितु को याद किया।

खैर अभी यह बात तय नहीं है कि शादी में करीना क्या पहनने वाली हैं। लेकिन यह बात पक्की है कि ड्रेस पूरी तरह से पारंपरिक होगी। इसमें भी खास बात यह है कि शर्मिला ने अपनी शादी में जिस दुपट्टे को ओढ़ा था, वही दुपट्टा अब करीना भी ओढे़गी। शादी सैफ की खानदानी हवेली में होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X