करीना को मुझसे कोई प्रॉब्लम नहीं थी- आयुष्मान खुराना
अभिषेक चौबे की फिल्म उड़ता पंजाब की कास्टिंग को लेकर काफी सुर्खियां बन चुकी हैं, जिनमें से एक सबसे विवादास्पद खबर के अनुसार आयुष्मान खुराना के उड़ता पंजाब से बाहर जाने के पीछे वजह थीं करीना कपूर खान। वजह ये बताई गयी कि करीना कपूर सिर्फ सितारों के साथ ही काम करना चाहती हैं और इस वजह से उन्होंने आयुष्मान के साथ काम करने से मना कर दिया।
खैर इन खबरों पर पूर्ण विराम लगाते हुए करीना की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया कि वो कभी भी फिल्म मेकर्स के फैसलों में किसी तरह की कोई दखलअंदाजी नहीं करती हैं। ये फिल्म बनाने वालों का फैसला होता है कि वो किसी फिल्में में कास्ट करना चाहते है। निर्देशक का ही फैसला अंतिम होता है कि फिल्म में कौन रहेगा कौन नहीं। करीना इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि इस तरह की खबरों में उनका नाम क्यों जोड़ा जा रहा है।
इसके बाद हाल ही में आयुष्मान ने भी इस बात से इंकार किया कि उड़ता पंजाब से अलग होने के पीछे करीना कपूर का हाथ था। आयुष्मान ने केहा- मैं बेहद व्यस्त था हवाईजादा, दम लगा के हाइशा और आबरा का डाबरा फिल्मों की शूटिंग में इसलिए मैंने उड़ता पंजाब छोड़ दी। करीना कपूर को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं वो सब सिर्फ गॉसिप हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं भी मीडिया में रहा हूं और जानता हूं कि लोगों को गॉसिप चाहिए होता है। लेकिन ये सच नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












