शुद्धि में सलमान हैं, लेकिन मैंने रितिक की वजह से हां की थी- करीना!

करीना कपूर का कहना है कि वो फिल्में दो बातों को ध्यान में रखकर साइन करती हैं, फिल्म का निर्देशक और फिल्म की स्टारकास्ट। करन जौहर की फिल्म शुद्धि के लिए भी करीना ने इसलिए हां की थी क्योंकि फिल्म के निर्देशक करन जौहर थे और फिल्म में रितिक रौशन मुख्य किरदार में थे। लेकिन जब रितिक रौशन ने शुद्धि से किनारा कर लिया तो करीना ने भी फिल्म से किनारा कर लिया।

रितिक के साथ ही करनी थी शुद्धि- करीना

हालांकि रितिक के जाने के बाद शुद्धि को सलमान खान जैसा सुपरस्टार मिला लेकिन करीना कपूर ने फिल्म को ना कहने के अपने फैसले को नहीं बदला। मीडिया में इस बात को लेकर कंफ्यूजन बना रहा कि आखिर करीना कपूर शुद्धि कर रही हैं या नहीं। लेकिन हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान करीना ने शुद्धि को लेकर अपना स्टेटमेंट दिया और कहा- "मैंने शुद्धि के लिए इसलिए हां कहा था क्योंकि फिल्म में रितिक रौशन थे। जब वो फिल्म में नहीं हैं तो मैं भी नहीं करुंगी।"

"अब तो शुद्धि में सलमान खान जैसे सुपरस्टार आ गये हैं लेकिन मैं शुद्धि नहीं कर रही हूं।" वैसे बेबो और सलमान खान काफी करीब दोस्त हैं और बेबो तो सलमान को अपना भाई तक कहती हैं। ऐसे में सलमान खान के आने के बावजूद करीना शुद्धि क्यों नहीं कर रही हैं ये तो वही जानें लेकिन इतना जरुर हैं कि शुद्धि को लेकर लोगो में इतनी ज्यादा एक्साइटमेंट इसलिए थी क्योंकि फिल्म में करीना और रितिक साथ आने वाले थे।

हालांकि सलमान के होने से भी लोग काफी खुश हैं लेकिन कहीं ना कहीं रितिक की कमी तो फैंस को खल ही रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X