तो क्या करीना से ज्यादा फिट हैं फरहान!

बॉलीवुड में जीरो साइड फीगर को प्रचलन में लाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर आजकल अपनी फिटनेस और अपने वजन पर बहुत ध्यान दे रही हैं। कुछ भी खाने वाली और उसके बाद वर्कआउट करने वाली करीना कपूर का कहना है कि आजकल उन्होंने अपनी डायट को बहुत ही संतुलित कर दिया है। क्योंकि अपनी अगली फिल्म बॉम्बे समुराई में करीना कपूर के सामने होंगे फरहान अख्तर जिनकी पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म भाग मिल्खा भाग में उनकी बॉडी ने लड़कियों को पागल कर दिया था। फरहान की इतनी सेक्सी और फिट बॉडी के सामने अगर करीना का फीगर एक इंच भी कमतर लगा तो ये करीना कभी बरदाश्त नहीं करेंगी इसलिए उन्होंने अभी से ही अपने फीगर को बिल्कुल फिट रखने के लिए वर्कआउट करना शुरु कर दिया है।

लेकिन करीना ने ये भी कहा कि वो अब जीरो साइज फीगर बनाने की कोशिश नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा अब साईज जीरो नहीं बनाना लेकिन मुझे थोड़ा दुबला दिखना है। क्योंकि मेरे साथी कलाकार फरहान अख्तर इस समय इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर हैं। यानी की करीना का मुकाबला अब उनकी किसी समकालीन अभिनेत्री से नहीं बल्कि उनके सह कलाकार से है। करीना कपूर ने बॉलीवुड में फिटनेस और जीरो साईज फीगर को काफी ज्यादा प्रचलित किया है। करीना कपूर ने हमेशा कहा कि वो सबकुछ खाती हैं। चाहे चावल हो या घी, लेकिन खाने के बाद वो उतना ही वर्कआउट भी करती हैं।

देव बेनेगल की फिल्म बॉम्बे समुराई की शूटिंग दिसंबर के बाद शुरु होगी। लेकिन करीना अभी से फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। करीना और फरहान अख्तर का फिल्म में मुख्य किरदार है। ये जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में नज़र आएगी। फरहान और करीना काफी समय से एक दूसरे के साथ काम करने के इच्छुक थे और आखिरकार देव बेनेगल उन्हें अपनी फिल्म बॉम्बे समुराई में कास्ट करके उन्हें ये मौका दे ही दिया। अब देखना ये है कि करीना और फरहान में से कौन फिल्म में ज्यादा हॉट नज़र आता है। आखिर दोनों ने ही अपनी फिटनेस पर हमेशा से बहुत ध्यान दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X