छम्मक छल्लो हुई 31 की , सैफ के चलते सेलीब्रेट नहीं करेंगी बर्थडे

करीना ने इस दिन अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के लिए डिनर और उसके बाद ग्रैंड पार्टी का प्लान बनाया था। लेकिन सैफ अली खान से नाराज चल रही करिना ने अब सब कुछ कैंसल कर दिया है। दरअसल सैफ ने करीना को किसी भी तरह की पार्टी करने से साफ मना कर दिया है क्योंकि सैफ के पिता यानी मंसूर अली खान पटौदी की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। जिसके चलते सैफ ये बिल्कुल भी नहीं चाहते कि उनकी होने वाली बीवी करीना किसी भी तरह का सेलब्रेशन करे।
करीना ने इसदिन की प्लानिंग काफी पहले से कर ली थी। लेकिन छोटे नवाब के चलते करीना भी मान ही गयी हैं। जाहिर सी बात है कि करीना को थोड़ा तो बुरा लगेगा ही लेकिन हम तो यही कहेंगे करीना आप जन्मदिन कभी और मना लेना अभी तो अपने होने वाले ससुर की सेवा कर लो।
करीना कपूर बीमारी बॉलीवुड मंसूर अली खान पटौदी सैफ अली खान bollywood ill kareena kapoor mansoor ali khan pataudi saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications