Pics of The day: डायपर के एड शूट के सेट पर दिखे सैफ - करीना - तैमूर
सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में एक एड शूट के सेट पर दिखे और उनके साथ दिखे नन्हें तैमूर जो पूरी मस्ती के मूड में थे। एक तस्वीर में जहां सैफ और करीना फोटोशूट कर रहे हैं वहीं तैमूर अपने खिलौने से खेलने में व्यस्त हैं। उन्हें किसी ने पकड़ रखा है।
माना जा रहा है कि ये एड किसी डायपर कंपनी का है जिसके लिए सैफ और करीना को मोटी रकम मिली है।

बहरहाल, सैफ और करीना को साथ काम करते देखना हमेशा ही दिलचस्प होता है। लेकिन इस बार उन्हें पहली बार साथ काम करते देख रहे हैं बेटे तैमूर। अब मम्मी पापा को एक साथ काम करते देखना तैमूर को कैसा लगा पता नहीं।
लेकिन ये तो तय है कि तैमूर ने सेट पर मस्ती काफी की है। कम से कम उनकी तस्वीरें तो यही कहती हैं।
pic of the day saif ali khan kareena kapoor taimur ad shoot pics सैफ अली खान करीना कपूर तैमूर एड शूट तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications
