करीना व श्रीसंथ बने सेक्सी शाकाहारी
दुनिया भर में जीव अधिकारों को लेकर अभियान चला रहे संगठन 'पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) ने शाकाहार को लेकर कराए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और क्रिकेट खिलाड़ी एस.श्रीसंत को विजेता चुना है।
पेटा की भारतीय इकाई 'पेटा ढिसूम' द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण में महिलाओं के वर्ग में करीना कपूर और पुरुष वर्ग में श्रीसंत को विजेता चुना गया। पिछले वर्ष भी करीना विजेता बनी थी, जबकि पुरुष वर्ग में ईशांत शर्मा और अनिल कुंबले विजेता बने थे।
पेटा इंडिया की अधिकारी अनुराधा स्वाने ने कहा कि लोगों को शाकाहारी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑन लाइन पोल में कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया था।


Click it and Unblock the Notifications