बेबो नाचेगी शाहिद के साथ
प्यार रोमांस भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन फिल्म के प्रचार की खातिर नाचने में भला क्या बुराई है? यही वजह है कि बेबो करीना कपूर नच बलिये 3 के सेट में अपनी आने वाली फिल्म जब वी मेट के गाने में शाहिद कपूर के साथ नाचने के लिये तैयार हो गई हैं. इसकी शूटिंग 15 अक्टूबर को होगी और इसका प्रसारण 18 अक्टूबर को होगा. इसमें फिल्म जब वी मेट का विशेष आयोजन किया जायेगा.
इस विशेष शो में शाहिद और करीना फिल्म के गीत मौजा ही मौजा पर ठुमके लगायेंगे. ड्रे़स डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने करीना के लिये विशेष ड्रेस तैयार की है. वहीं उसके मेकअप व हेयर स्टाइल को रितेश और हेमा संवारेंगे. कुछ दिन पहले बेबो और शाहिद ने मिलकर शूटिंग की थी और अब फिर वे साथ में आ रहे हैं, इस पर सैफ अली को सतर्क हो जाना चाहिये, कहीं ऐसा न हो कि दोनो का प्यार वापस जोर मार जाये और बेचारे सैफ फिर तन्हा रह जायें.


Click it and Unblock the Notifications