सिर्फ एक सिग्नेचर...करीना बन जायेंगी सैफ की दूसरी बेगम
बस थोड़ी देर बाद बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर, सैफ अली खान की दूसरी बेगम करीना सैफ अली खान बन जायेंगी। अब से थोड़ी देर बाद सैफ अली खान और करीना कपूर कोर्ट मैरज करने वाले हैं। कागज पर चंद गवाहों की मौजूदगी में करीना और सैफ दोनों ही पति-पत्नी बन जायेंगे। करीना की तो यह पहली शादी है लेकिन सैफ अली खान दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं।

मालूम हो कि सैफ-करीना आज कोर्ट मैरज करने के बाद 18 तारीख को पदौदी पैलेस गुड़गांव में दावत ए वलीमा देंगे। शादी के बाद तीन दिन तक सैफ-करीना पदौदी पैलेस में ही रहेंगे। जहां सैफ के रिश्तेदार करीना से मिलने आयेंगे।। खबर यह भी करीना अपने रिसेप्शन में वही शादी का जोड़ा पहनेंगी जो उनकी सासू मां शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। खैर शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कुछ ही समय में मिस करीना कपूर मिसेज करीना सैफ अली खान हो जायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications