16अक्टूबर को करीना 'कपूर' से बनेंगी 'पटौदी'

सूत्रों के मुताबिक शर्मिला टैगोर ने कहा कि हमने शादी के लिए 16 अक्टूबर का दिन तय किया है। उन्होंने ये भी कहा कि मंसूर अली खान पटौदी के हाल ही में हुए निधन के चलते यह शादी बहुत बड़े स्तर पर नहीं की जाएगी। हालांकि रिसेप्शन का भी आयोजन होगा पर इसमें सिर्फ करीबी और खास लोगों को ही बुलाया जाएगा।
खुद एक अभिनेत्री रह चुकी शर्मिला को शादी के बाद करीना के फिल्मों में काम करने से कोई एतराज भी नहीं है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद अगर करीना फिल्मों में काम करना चाहें तो कर सकती हैं।
इस समय करीना तुर्की में फिल्म रेस के सीक्वल रेस 2 में व्यस्त हैं साथ ही वो हीरोइन फिल्म पर भी ध्यान दे रही हैं। इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में व्यस्त हो जाएंगी। करीना ने संजय लीला भंसाली से वादा भी किया है कि उनकी शादी के चलते संजय की फिल्म रामलीला की शूटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications