Pics: अपने छोटे भाई से मिलने पहुंचे बड़े भईया तैमूर अली खान, खेलते हुए दिखाई दिए

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर नन्हें मेहमान का आगमन हो चुका है। 21 फरवरी की सुबह करीना कपूर खान ने एक बेटे को जन्म दिया। करीना को 20 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

करीना और सैफ के नन्हें मेहमान का स्वागत करने, करीना का पूरा परिवार, अस्पताल के बाहर दिखाई दिया। करीना से मिलने बबीता और रणधीर कपूर पहुंचे।

kareena-saif-welcome-baby-boy-taimur-ali-khan-spotted-visiting-his-new-born-brother

वहीं सैफ अली खान और तैमूर भी अस्पताल के बाहर दिखाई दिए। तैमूर, सैफ के साथ बैठे दिखे और अपने फोन पर गेम खेलने में व्यस्त थे।

करिश्मा कपूर भी अपने भांजे का स्वागत करने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर दिखीं।

गौरतलब है कि तैमूर की तस्वीरें मीडिया की फेवरिट रहती हैं। रविवार को वो अक्सर अपनी बिल्डिंग के बाहर घूमते टहलते कैमरों में कैद हो जाते हैं।

अब तो तैमूर के साथ उनके छोटे भाई के तस्वीरों का भी सबको इंतज़ार रहेगा। तब तक आपको उनकी कुछ चुलबुली तस्वीरें दिखा देते हैं। क्योंकि अब तो वो बड़े भईया बन चुके हैं।

मम्मी पापा के दुलारे

मम्मी पापा के दुलारे

तैमूर, सैफ और करीना के दुलारे हैं। हालांकि, सैफ उनके साथ थोड़े Strict हैं और करीना कपूर खान उन्हें थोड़ी ढील दे देती हैं। यही वजह है कि सैफ मानते हैं कि करीना, तैमूर को बिगाड़ रही हैं।

पेंटिंग का समय

पेंटिंग का समय

लॉकडाउन के दौरान, तैमूर ने मम्मी पापा के साथ काफी समय खाली बिताया। इस दौरान, तैमूर और सैफ अपने अपार्टमेंट में पेंटिंग करते दिखाई दिए थे।

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोजेक्ट

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोजेक्ट

इस दौरान, तैमूर ने अपने ऑनलाइन क्लास के लिए अपने आर्ट और क्राफ्ट का प्रोजेक्ट भी बनाया। करीना ने तैमूर की ये पेंटिंग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

सबसे फेवरिट आईस क्रीम

सबसे फेवरिट आईस क्रीम

तैमूर को आईसक्रीम से कितना प्यार है ये तो आप इस तस्वीर में ही देख लीजिए। उनकी बहन, इनाया बेचारी बस आईसक्रीम के लिए लालच दिखाई जा रही हैं।

पहला केक

पहला केक

तैमूर अली खान ने अपने मम्मी पापा के लिए एक प्यारा सा केक बेक किया। देखिए उसकी टूटी फूटी सी प्यारी सी तस्वीर।

योगा से होगा

योगा से होगा

तैमूर अली खान अपने प्लेस्कूल में योगा करना भी सीखते हैं। देखिए योगा करने की कोशिश करती उनकी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर।

पहला मेडल

पहला मेडल

तैमूर के प्लेस्कूल में था स्पोर्ट्स डे और इस स्पोर्ट्स डे में उन्होंने जीता था अपना पहला मेडल।

घुड़सवारी के शौकीन

घुड़सवारी के शौकीन

बचपन में हर बच्चा किसी ना किसी के कंधे पर बैठकर चल मेरे घोड़े टिक टिक टिक ज़रूर करता है। लेकिन ज़रा देखिए, तैमूर तो असली घोड़े पर बैठकर घुड़सवारी सीख रहे हैं।

गार्डनिंग के शौकीन

गार्डनिंग के शौकीन

तैमूर अली खान किचन गार्डन में गार्डनिंग करते और साग सब्ज़ी काटते भी दिखाई दे चुके हैं।

पेंटिंग का शौक

पेंटिंग का शौक

तैमूर अली खान को पेंटिंग का बहुत शौक है। कम से कम इस तस्वीर में तो वो पेंटिंग में डूबे नज़र आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X