उदयपुर पहुंचे सैफ-करीना
सैफ अली खान और करीना कपूर शनिवार दोपहर मुंबई से उदयपुर आए। यहां करीना कपूर का जन्मदिन और ईद की पार्टी मनाएंगे। इसके साथ ही एक फोटो शूट में भी दोनों भाग लेंगे।
करीना और सैफ अली खान रविवार को एक मैगजीन के लिए फोटोसेशन होगा। शनिवार शाम भी उनके साथ आए फोटोग्राफरों ने दोनों को कैमरे में कैद किया।
सोमवार को होटल उदयविलास में ही बर्थ डे पार्टी होगी। इस पार्टी में उनके निजी मित्रों के शामिल होने की संभावना है। छोटे नवाब और बेबो ने शाम को पीछोला झील के किनारे बैठकर बातचीत की।


Click it and Unblock the Notifications











