मुगलई अंदाज में होगा सैफरीना का रिसेप्शन

Saif, Kareena
बॉलीवुड के हॉट गोल्डन कपल सैफरीना का रिसेप्शन मुगलई अंदाज में आज पटौदी पैलेस में होने जा रहा है। कार्यक्रम के इंवेट मैनेजर ने बताया कि हमारी पूरी कोशिश होगी हम एक ऐसा स्टेज तैयार करें जैसे कि नवाबों के समय हुआ करता था। हम सब मुगल थीम पर काम कर रहे हैं। स्टेज, पर्दे सबकुछ मुगलई अंदाज में होगा। रिसेप्शन रात के आठ बजे शुरू होगा।

पार्टी में करीना पिंक लहंगा, ग्रीन या नीली साड़ी या पिंक कलर की साड़ी पहन सकती है उनके ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हैं जबकि छोटे नवाब सैफ अली खान राघवेन्द्र ठाकुर के डिजाइन किये कपड़े पहनेंगे।

इस ग्रैंड फंक्शन में काफी वीवीआई लोग आने वाले हैं इसलिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।इस रॉयल फंक्शन में काफी नामचीन हस्तियों के पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी के लिए सैफ की मां शर्मिला टैगोर की ओर से महामहिम प्रणब मुखर्जी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा नेता अरुण जेटली, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और अब्बास अली बेग आदि समेत क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X