शादी के इंतजार में करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर ने पिछले महीने कई पुरस्कार एक साथ प्राप्त किए। करीना को इस बात से खुशी है कि उनके बच्चे इन पुरस्कारों को देखकर मां पर गर्व करेगे।
हालांकि करीना ने अभी तक शादी की कोई योजना नही बनाई है लेकिन कभी न कभी तो शादी होगी ही और बच्चे भी होगे ही। सैफ अली खान भी चाहते है कि दोनों जल्दी से शादी करें। लेकिन अभी दोनों के पास बहुत सारी फिल्मों है, जिनकी शुटिंग करनी बाकी है।
करीना का कहना है अभी कम से कम अगले दो सालों तक शादी के लिए दोनो को इंतजार करना होगा। फिलहाल दोनो को एक दूसरे का साथ काफी पसंद आ रहा है।
पिछले दिनों करीना और सैफ रेनिन डिसिल्वा की फिल्म की शुटिंग के सिलसिले में दिल्ली में थे वहां दोनों को देखने के लिए इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई कि फिल्म की शुटिंग रदृ करनी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications