कहां करेंगे बेबो की शादी रंधीर कपूर?

अब इस शादी को लेकर सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने अपना निर्णय सुनाते हुए कहा है कि सैफ और करीना की शादी इसी साल अक्टूबर माह की 16 तारीख को ही होगी। साथ ही खबर ये भी है कि शर्मिला टैगोर तो सैफ और करीना की शादी पटौदी हाउस में करना चाहती हैं लेकिन करीना कपूर के परिवार वाले उनकी शादी मुंबई में करना चाहते हैं। अब इस शादी का वेन्यू रंधीर कपूर ही सुनिश्च्त करेंगे।
शर्मिला टैगोर ने सैफ और करीना की शादी से जुड़ी सभी अफवाहों को किनारे कर कहा कि यह बहुत ही साधारण शादी होगी क्योंकि टाईगर पटौदी का निधन पिछले साल ही हुआ है। सूत्रों के अनुसार सैफ अली खान शादी से पहले पटौदी हाउस का नवीनीकरण कराना चाहते थे लेकिन शर्मिला टैगोर चाहती हैं कि पहले शादी हो और उसके बाद पटौदी हाउस को रिनोवेट किया जाए।
एक दैनिक से बातचीत के दौरान शर्मिला ने कहा "मैने सैफ को साफ कह दिया है कि शादी 16 अक्टूबर को होगी।"


Click it and Unblock the Notifications