CUTEST Pic: छोटे नवाब तैमुर के साथ 'मम्मी- पापा' करीना कपूर और सैफ अली खान
बेटे तैमुर अली खान पटौदी के साथ मम्मी- पापा करीना कपूर और सैफ अली खान की पहली तस्वीर।
तैमुर अली खान पटौदी.. बॉलीवुड के छोटे नवाब का स्वागत पूरे जोर शोर से हो रहा है। बहरहाल, मम्मी पापा.. करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ तैमुर की पहली तस्वीर शेयर की गई है। और कोई शक नहीं कि यह बेहद क्यूट है।

करीना कपूर ने 20 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया। जिसकी जानकारी खुद सैफ अली खान ने मीडिया को दी। वहीं, पूरे बॉलीवुड परिवार ने करीना कपूर और सैफ को इस खुशी के मौके पर बधाई दी।
तैमुर अली खान को ट्विटर पर जमकर वायरल भी किया जा रहा है। एक ओर फैंस जहां ढ़ेरों प्यार और बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग तैमुर नाम का विरोध कर रहे हैं।
बहरहाल, इन सभी विवादों से दूर करीना कपूर और सैफ अली खान इस स्पेशल लम्हे को एन्ज़ॉय कर रहे हैं, जो इस तस्वीर से साफ जाहिर है।


Click it and Unblock the Notifications











