सैफ अली खान को कभी उनकी फिल्मों के लिए इतनी तारीफ नहीं मिली है- करीना कपूर खान
सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से है जो अक्सर खबरों में रहती है। उनके बेटे तैमूर की बात करें तो वो मीडिया के सबसे ज्यादा चहीते बच्चे हैं। सैफ अली खान को हाल ही में एक वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स में देखा गया था और वो काफी ज्यादा हिट भी हुआ था। इसी को लेकर करीना कपूर खान ने कुछ ऐसा बोल दिया है जो शायद उनके पति सैफ अली खान को बुरा लगेगा।
उनका कहना था कि सैफ अली खान को फिल्मों के लिए कभी इतनी तारीफें नहीं मिली हैं जितनी इस सीरीज के लिए मिली हैं। अब जाहिर सी बात है कि इतने बड़े करियर में सैफ अली खान ने कई बड़ी फिल्में दी हैं या उन फिल्मों के एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहें हैं।

करीना कपूर खान से जब पूछा गया कि क्या आप भी वेब सीरीज में काम करना चाहती हैं तो उन्होने कहा हां लेकिन कहानी सैक्रेड गेम्स की तरह होनी चाहिए।
इस वेब सीरीज में सैफ अली खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जानदार रोल किया था और सीरीज सुपर डुपर हिट साबित हुई। एक नजर डालते हैं सैफ अली खान की कुछ शानदार फिल्मों पर...


Click it and Unblock the Notifications