ढेर सारे कैमरे देख तस्वीरें खिंचवाने की ज़िद करने लगे जेह अली खान, सड़क पर ही बैठ गए: मज़ेदार वायरल वीडियो
कहते हैं माता - पिता का असर बच्चों पर आता है। और करीना कपूर खान के छोटे नवाब जेह अली खान पूरी तरह से अपनी मम्मी पर गए हैं। जेह को भी करीना कपूर खान की तरह पापाराज़ी से काफी प्यार है और तस्वीरें खिंचवाने के लिए उनका ये प्यार हाल ही में दिखा। जेह अपने घर वापस जा रहे थे कि उन्हें बिल्डिंग के बाहर ढेर सारे पापाराज़ी दिखे।
बस फिर क्या था, नन्हें जेह अली खान, तस्वीरें खिंचवाने के लिए इतने उत्सुक दिखे कि उनकी देखभाल करने वाली नैनी उन्हें खींच कर वहां से ले जाती दिखी और जेह भी खुद को छुड़ाते दिखे। जेह का ये वीडियो पापाराज़ी वीरल भयानी ने शेयर किया।

अंत में जब जेह को कोई तरकीब नहीं सूझी तो वो वहीं ज़मीन पर ही बैठ गए और कैमरों को ताकने लगे। बस इसके बाद उनकी केयरटेकर को ज़बरदस्ती उन्हें वहां से गोद में उठाकर ले जाना पड़ा।

तैमूर भईया के साथ मस्ती
गौरतलब है कि जेह अली खान के बड़े भईया, तैमूर अली खान अक्सर उनके साथ काफी मस्ती करते दिखाई देते हैं। तैमूर अली खान अपने दोस्तों के सामने, अपने छोटे भाई को Show Off करते रहते हैं और अपने दोस्तों के सामने अपने छोटे भाई के साथ भी खेलते हैं।

सबसे मिलता है प्यार
जेह अली खान चूंकि घर में सबसे छोटे हैं तो उन्हें सबका प्यार मिलता है। सोहा अली खान की बेटी इनाया से भी जेह को ढेर सारा प्यार मिलता है। जेह की पहली राखी पर इनाया दीदी के साथ उनकी एक प्यारी सी तस्वीर।

पूरे परिवार के साथ Family Pic
ये तस्वीर शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा था कि शादी के दौरान उन्हें एक परफेक्ट Family Pic भी नहीं मिल पाई क्योंकि जेह अली खान इधर उधर देखते रहे।

मामू की शादी के बाराती
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सबसे छोटे बाराती जेह अली खान ही थे। उनके साथ करीना कपूर खान की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

भाई बहनों के साथ तस्वीर
अपने दीदी और भईया के साथ जेह अली खान की पहली तस्वीर। तैमूर, जेह, सारा और इब्राहिम, सैफ अली खान के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।

भाई से बिल्कुल उलट
जहां, जेह अली खान, पापाराज़ी को पसंद करते हैं वहीं तैमूर अली खान कैमरों को ज़्यादा पसंद नहीं करते हैं और अक्सर, कैमरों को चिढ़ाते हुए नज़र आते हैं। यहां देखिए जेह अली खान का नया वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications











