करीना ने शिवसैनिकों पर किया पलटवार

By Staff

करीना के बैकलेस पोस्टर पर शिवसैनिकों द्वारा साड़ी बाँधे जाने के बाद यह मुद्दा चर्चा में है। शिवसैनिकों का आंतक बॉलीवुड पर बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म 'कु्र्बान' 20 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के एक पोस्टर में करीना अपने रियल लाइफ और इस फिल्म के हीरो सैफ अली खान के साथ खड़ी हैं।

इस पोस्टर पर अश्लीलता का आरोप लगा कर शिवसैनिकों ने इस पर साड़ी बाँधी थी। पार्टी के कार्यकर्ता जितेंद्र ने कहा था कि इस तरह के पोस्टर से महिलाओं और बच्चों पर गलत असर पड़ता है। शिवसैनिकों ने करीना को उनके घर जाकर साड़ी देने की बात भी कही थी।

करीना ने 'कु्र्बान' फिल्म के प्रमोशन के दौरान शिवसैनिकों पर पलटवार करते हुए कहा कि अभी तक साड़ी उनके घर नहीं पहुँची है। जब शिवसैनिक उनके घर साड़ी भेजें तो काफी बढ़िया भेजें। अब इस बढ़िया साड़ी से करीना का क्या आशय था, ये तो शिवसैनिक ही जानें।

'कु्र्बान' करन जौहर की लगातार दूसरी फिल्म है जिस पर शिवसैनिकों ने अपना गुस्सा उतारा है। इससे पहले फिल्म 'वेक अप सिड' में मुंबई की जगह बॉम्बे शब्द का इस्तेमाल करने पर शिवसैनिकों ने आपत्ति दर्ज करायी थी। करन जौहर ने इसके लिए माफी भी माँगी थी। फिल्म कुर्बान के निर्माता करण जौहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X