..................... Kareena replaces Aishwarya Rai as highest paid heroine in bollywood | करीना ने छीना ऐश्वर्या के सिर का ताज - Hindi Filmibeat

करीना ने छीना ऐश्वर्या के सिर का ताज

kareena aishwarya
बॉलीवुड में आज कल करीना कपूर का ही राज चल रहा है। इस साल उनकी दो फिल्में आई वो भी दो बड़े स्टार्स के साथ और तो और ये दोनों फिल्में बॉलीवुड में काफी हिट भी साबित हुई। जिसके कारण बेबो की मांग बॉलीवुड में बढ़ गई। इसी बात का फायदा उठा कर बेबो ने भी अपनी प्राइज़ बढ़ा ली।

करीना को रॉ वन के बाद मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्म हिरोईन के लिए साइन किया। पहले तो करीना इस फिल्म से मिल रहे रेट से खुश नहीं थी लेकिन फिर करीना ने इस फिल्म में काम करने के लिए 7 करोड़ रूपये मांगे। करीना के बढ़े भाव सुनकर मधुर के तो पसीने छूट गये। लेकिन मधुर ने अंत में हां कर दी।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में अभी तक ऐश्वर्या राय बच्चन ही थी जिन्होंने रजनीकांत की फिल्म रोबोट में काम करने के लिए 6 करोड़ रूपये की डिमांड की थी। लेकिन अब करीना ने ऐश को रिप्लेस कर खुद को बॉलीवुड की सबसे महंगी हिरोईनों की लिस्ट में टॉप पर पहुंचा दिया है। करीना ने अब सबसे महंगी हिरोईन होने का ताज पहन लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X