करीना ने जन्मदिन पर अपने ससुर के लिए की प्रार्थना

वैसे देखा जाए तो यह साल करीना के लिए काफी अच्छा रहा, इस साल उनकी फिल्म बॉडीगार्ड ने सफलता के कई रिकॉर्डस तोड़े तो वही फिल्म रॉ वन में उनका छम्मक छल्लो वाला गाना हर एक की ज़ुबान पर छाया हुआ है। इसके अलावा वो अपने होने वाले पति के साथ एजेंट विनोद में भी काम कर रही हैं। ऐसे में इस बर्थडे पर करीना एक जोरदार बर्थडे ब्लास्ट करने की सोच रही थी, लेकिन सैफ के मना करने के कारण अब उन्होंने प्लान चेंज कर लिया है अब सैफीना बड़े नवाब के लिए प्रार्थना करेंगे।
हां ये हो सकता है कि करीना को छोटे नवाब कुछ अलग तरह का गिफ्ट देकर बेबो को सर्प्राइज कर दें। खैर करीना आपके इस निर्णय से यह तो बात समझ में आ गयी कि आप में अच्छी बहू होने के सारे गुण हैं।
करीना कपूर जन्मदिन बॉलीवुड मंसूर अली खान पटौदी सैफ अली खान birthday bollywood kareena kapoor mansoor ali khan patudi saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications